16 December 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज भवन के दरबार हॉल में राँची विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ. मुकुन्द चंद्र मेहता द्वारा लिखित दो पुस्तक Human Resource Development एवं Corporate Governance, Ethics and Social Responsibility of Business का लोकार्पण किया गया।
16 December 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने राज भवन आकर मुलाक़ात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
16 December 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राज भवन के दरबार हॉल में राँची विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति प्रो. कामिनी कुमार द्वारा अंग्रेजी भाषा में लिखित पुस्तक Chromosomes (क्रोमोजोम्स) का लोकार्पण किया।
14 December 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक श्री एम.वी. राव ने राज भवन आकर मुलाकात की।
14 December 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री एच. सी. मिश्रा ने राज भवन आकर मुलाकात की।
10 December 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से बीआईटी, मेसरा के कुलपति डॉ. इंद्रनील मन्ना ने राज भवन आकर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के क्रम में उन्होंने राज्यपाल महोदया को आगामी दीक्षांत समारोह तथा शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
03 December 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भारतीय स्टेट बैंक, झारखंड के महाप्रबंधक श्री जन्मेजय मोहंती ने राज भवन आकर शिष्टाचार मुलाकात की।
02 December 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजभवन आकर शिष्टाचार भेंट के क्रम में विभिन्न विकास कार्यक्रमों, विधि-व्यवस्था तथा नोवेल कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी |
02 November 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री अमिताभ चौधरी ने राज भवन आकर मुलाकात की।
29 October 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मेजर जनरल एम. इंद्राबलन, अपर महानिदेशक, बिहार एवं झारखंड निदेशालय, एनसीसी ने राज भवन आकर मुलाक़ात की एवं राज्यपाल महोदया को एनसीसी की गतिविधियों से अवगत कराया।
21 October 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग डॉ. नितिन कुलकर्णी ने राज भवन आकर मुलाकात की।
21 October 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से पुलिस संस्मरण दिवस के उपलक्ष्य में राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक श्री एम.वी. राव ने राज भवन आकर मुलाकात की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदया ने राज्य की विधि-व्यवस्था के संदर्भ में भी चर्चा की।
20 October 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद का एक शिष्टमंडल राज्य के पूर्व मंत्री श्रीमती गीताश्री उराँव के नेतृत्व में राज भवन आकर मिला |
20 October 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल राज भवन आकर गोड्डा के पौड़याहाट प्रखंड में पदस्थापित चिकित्सक विजय कृष्ण श्रीवास्तव की संदेहास्पद मृत्यु के संदर्भ में एक ज्ञापन समर्पित किया गया।
07 October 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री राकेश अस्थाना (भा.पु.से.) ने राज भवन आकर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल महोदया ने उक्त अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया।
06 October 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राँची विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य एवं राज्य के प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ. के.सी. प्रसाद ने राज भवन आकर मुलाकात की। उक्त अवसर पर उन्होंने उच्च शिक्षा में सुधार हेतु विभिन्न बिंदुओं की ओर सुझाव प्रकट करते हुए राज्यपाल महोदया का ध्यान आकृष्ट किया।
06 October 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. ओ.एन. सिंह ने राज भवन आकर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
28 September 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से झरखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व राज्य के माननीय मंत्री श्री रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज भवन आकर मुलाक़ात की तथा एक ज्ञापन समर्पित किया |
20 September 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को आज रूपा कुमारी, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, राँची ने राज भवन आकर लोअर बाजार थाना, राँची क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के समीप पुलिस गेस्ट हाउस में दिनांक 12 अगस्त को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी।
09 September 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से रांची विश्वविद्यालय के सीनेट के पूर्व सदस्य श्री प्रतुल शाहदेव ने आज राज भवन आकर मुलाकात की।
01 September 2020
माननीया राजयपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज श्री ए.ए.हक़ ने राज भवन आकर मुलाकात की।
29 August 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन आकर मुलाकात की।
30 July 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से श्री वी.एच. देशमुख, महानिदेशक, रेल ने राज भवन आकर शिष्टाचार मुलाकात की। उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदया ने उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विदित को कि श्री वी.एच. देशमुख 31 जुलाई, 2020 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।
30 June 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज पुलिस महानिदेशक श्री एम.वी. राव को राज भवन बुलाकर उनसे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज श्री रामेश्वर मुर्मू की हत्या की घटना जानकारी ली। राज्यपाल महोदया ने इस घटना को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकरण में सभी दोषी व्यक्तियों को शीघ्र पकड़कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाय।
29 June 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति श्री पी.आर.के. नायडू, भा.पु.से. (सेवानिवृत्त) ने राज भवन आकर मुलाकात की।
26 June 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री पी.के. वर्मा ने राज भवन आकर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उपरोक्त अवसर पर क्षेत्रीय वन संरक्षक, राँची श्री ए.टी. मिश्रा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, राँची श्री सब्बा आलम अंसारी भी मौजूद थे।
25 June 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन आकर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के क्रम में उन्होंने राज्यपाल महोदया को राज्य में कोरोना (कोविड-19) के प्रसार पर नियंत्रण हेतु राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
23 June 2020
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से देवघर के कार्यकारी निदेशक ने मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
18 June 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को अंतरराष्ट्रीय तींरदाज पदमश्री दीपिका कुमारी ने राजभवन आकर अपनी विवाह समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।
18 June 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद ने शिष्टाचार भेंट की।
02 June 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से कृषि मंत्री ने मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी ।
14 May 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन आकर मुलाकात की |
03 March 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को वित्तमंत्री श्री रामेश्वर उराँव ने राजभवन में वित्तीय वर्ष 2020-21 का पहला बजट जारी करने से पूर्व बजट की प्रति शौंपी |
08 January 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राज्य के पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर कुमार बाउरी ने राज भवन आकर नूतन वर्ष की बधाई दी |
06 January 2020
माननीया राज्यपाल महोदया को महापौर रांची श्रीमति आशालकड़ा ने राज भवन आकर नूतन वर्ष की बधाई दी |
04 January 2020
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से BIT मेसरा के कुलपति श्री एस कोनार एवं कुल सचिव श्री ए.पी कृष्णा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
02 January 2020
माननीया राज्यपाल महोदया को कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त श्री हिमांशु चौधरी ने नूतन वर्ष की बधाई दी |
02 January 2020
माननीया राज्यपाल महोदया को मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने नूतन वर्ष की बधाई दी |
01 January 2020
माननीया राज्यपाल महोदया को माननीय सांसद,श्री संजय सेठ ने नूतन वर्ष की बधाई दी
<>