22 September 2017
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री रघुवर दास ने राजभवन में मुलाकात की और वर्तमान सरकार के 1000 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित 'सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां' पुस्तक भेंट की। माननीया राज्यपाल ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड को उनके द्वारा किये गये शानदार विकास एवं कल्याणकारी कार्यों हेतु शुभकामना दी |