बंद करें

    17 मार्च 2024: माननीय राज्यपाल ने आईसीएमए के कॉस्ट अकाउंटेंट के रांची चैप्टर द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह-2024 को संबोधित किया।

    प्रकाशित तिथि: मई 28, 2024
    माननीय राज्यपाल कॉस्ट अकाउंटेंट के रांची चैप्टर द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए

    माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड, राँची में Ranchi Chapter of Cost Accountant, ICMA द्वारा “Cost Accountants- The Force Behind India’s Emergence as Third Largest Economy” विषय पर आयोजित वार्षिक सामारोह-2024 को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसका लक्ष्य “विकसित भारत@2047” हासिल करना है। वर्तमान में हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) का गौरवशाली इतिहास रहा है एवं इसके 90 हजार सदस्य हैं और 5 लाख विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों पर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की अहम जिम्मेदारी है।
    राज्यपाल महोदय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सीए का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्रदेश खनिज संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन हम नीचे से दूसरे पायदान पर है। झारखंड राज्य के आर्थिक विकास के लिए हमारे सीए गंभीरतापूर्वक चर्चा करें।
    राज्यपाल महोदय ने कहा कि जीएसटी के सफल कार्यान्वयन में भी सीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सीए का क्षेत्र व्यापक है। कर संग्रह में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है हमारे देश में करदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

    17 मार्च 2024