माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से पूर्व मंत्री श्री लालचंद महतो एवं पूर्व सांसद श्री रामटहल चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज भवन आकर मिला एवं ज्ञापन समर्पित किया।
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से जर्मनी में बायोटेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. शिवाशिष गिरि ने राज भवन आकर मुलाकात की चर्म रोग के निराकरण तथा लिवर सम्बन्धी बीमारियों के निराकरण हेतु निर्माण किए जा रहे दवाइयों की जानकारी प्रदान की।
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ महतो ने राज भवन आकर शिष्टाचार मुलाकात की। उक्त अवसर पर उन्होंने झारखण्ड विधानसभा द्वारा प्रकाशित डायरी भी समर्पित किया।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आई.आई.एम., राँची के निदेशक श्री शैलेन्द्र सिंह ने राज भवन आकर शिष्टाचार भेंट की। वार्ता के क्रम में राज्यपाल महोदया को उन्होंने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया।
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से एल.आई.सी. ऑफ इण्डिया के आंचलिक प्रबंधक श्री महेन्द्र कुमार एवं जमशेदपुर के वरीय प्रमंडल प्रमुख श्री मनोज पांडा ने राज भवन आकर मुलाकात की।
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सिदो कान्हु विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती सोनाझरिया मिंज ने राज भवन आकर मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
माननीया राज्यपाल-सह-राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम. एन. देव ने राज भवन आकर मुलाकात की तथा राज्यपाल महोदया को विश्विद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से श्री विकास महतो के नेतृत्व में राज्य अध्यक्ष, मुखिया संघ का एक शिष्टमंडल ने राज भवन आकर मुलाकात की एवं कतिपय विषयों से संबंधित एक ज्ञापन समर्पित किया।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती शुक्ला मोहन्ती राज भवन आकर मुलाकात की एवं उन्होंने उक्त कॉलेज की शैक्षणिक व प्राशसनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को नीलाम्बर-पीताम्बर विश्विद्यालय के कुलपति श्री रामलखन सिंह ने राज भवन आकर नूतन वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। उपरोक्त अवसर पर राज्यपाल महोदया ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में नामित सिंडिकेट के सदस्य श्री राजेश शुक्ला ने राज भवन आकर मुलाकात की एवं नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित जाति मोर्चा) का एक शिष्टमंडल ने राज भवन आकर विभिन्न विषयों से संबंधित एक ज्ञापन समर्पित किया।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नव वर्ष आगमन के उपलक्ष्य पर राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक श्री एम.वी. राव ने राज भवन आकर मुलाकात की एवं बधाई व शुभकामनाएं दी।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नव वर्ष आगमन के उपलक्ष्य पर राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने राज भवन आकर मुलाकात की एवं बधाई व शुभकामनाएं दी।
माननीया राज्यपाल, झारखण्ड श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नव वर्ष के आगमन के उपलक्ष्य पर झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री अमिताभ चौधरी ने राज भवन आकर बधाई व शुभकामनाएं दी।